खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही

उज्जैन- 12 साल की लड़की लुहलुहान लड़की सड़कों में भागती रही. खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही. वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही. जिससे मिले उससे हाथ जोड़कर बोलती कोई मेरे पीछे पड़ा है. मासूम के साथ रेप हुआ है. हैवानियत की सारी हदें पर कर दी है दरिंदों ने. लड़की के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा है. लड़की दरिंदों से जान बचाकर भागी. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है. लड़की डरी सहमी है. बोलने की हालत में नहीं है. पूछताछ में इतना बताया कि मां के साथ भी गलत काम हुआ है. लड़की प्रयागराज की बताई का रही है. भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए इस पाप के आरोपियों को ढूँढने में पुलिस जुटी है. जांच टीमें गठित कर दी गई हैं. लड़की के माँ को ढूंढ़ा जा रहा है

घटना तो जितनी शर्मनाक है वह तो है ही लेकिन उससे भी शर्मनाक ये था कि मासूम बिटिया 8 किलोमीटर तक अर्धनग्नअवस्था में दौड़ती रही,रो रो कर मदद मांगती रही ,लेकिन उज्जैन के  लोग वीडियो बनाते रहे ,फोटो खींचते रहे
लेकिन बिटिया की मदद को कोई आगे नहीं आया और अंत में वह मासूम बेहोश होकर गिर गई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks