नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अभियान चलाया गया

आज माननीय नगर आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा…
- माननीय मुख्य सचिव महोदय के वाराणसी आगमन के दृष्टिगत संत अतुलानंद विद्यालय से शिव पुर बाइ पास और शिव पुर चुंगी होते हुए सर्किट हाउस तक घोषणा कर सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए तमाम दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा सड़क और पटरी खाली करवाया गया वहीं मार्ग में अवैध रूप से वेंडिंग कर रहे वेंडरों को हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोनों में भेजा गया l
- मंडुआ डीह चौराहे से ककर मत्ता, भिखारी पुर, सुंदर पुर होते हुए लंका तक घोषणा कर सभी दुकानदारों और वेंडरों को पूर्व सूचना दिया गया ताकि वे अपना सामान मार्ग से हटा कर सुरक्षित कर लें l
- नाटी इमली क्षेत्र के महेश नगर कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (पार्क के आसपास किए गए अवैध कब्जे के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्री वास्तव के साथ मौके पर पहुंच मौके का निरीक्षण कर नगर निगम राजस्व द्वारा जांच हेतु सूचित किया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके I
- पिशाच मोचन क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (मार्ग पर अवैध रूप से गुमटी लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए गुमटी को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l
- मंडुआ डीह क्षेत्र में सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच घोषणा कर सार्वजनिक सूचना प्रसारित कर दो दिनों के भीतर स्वत:अतिक्रमण हटाने हेतु समय दिया गया l
- कैंसर अस्पताल के सामने स्थित गली से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के मार्ग पर अवैध रूप से कार खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच गाड़ी को मार्ग से हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l
- खोजवां बाजार स्थित विद्यालय परिसर में अवैध रूप गुमटी रखने की शिकायत को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच अतिक्रमण कर्ता के आग्रह पर उन्हें 01 दिन का समय दिया गया ताकि गुमटी को सुरक्षित बाहर निकाल सकें l
- क्षेत्रीय सभासद द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पांडेय पुर मानसिक चिकित्सालय के सामने मार्ग पर घोषणा कर सूचना प्रसारित किया गया कि मार्ग /पटरी पर अवैध रूप से लगाए गए गुमटी, काउन्टर को आज शाम तक हटा कर वेंडिंग जोन में व्यवस्थित कर लें अन्यथा के स्थिति में वैधानिक कारवाई करते हुए सारा सामान ज़ब्त कर लिया जाएगा l
- उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान मार्ग में अत्याधिक अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों / मार्ग किनारे अवैध रूप से लावारिस हालत में रखा हुआ लगभग 01 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से लगभग 500gm प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को आंशिक जुर्माना भी किया गया l
- कुल जुर्माना राशि रू. 2,000/-मात्र I
क). अतिक्रमण – रू. 1,700/-
ख). प्लास्टिक – रू. 300 /-