दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी, छत काटकर घुसे बदमाशों ने साफ कर दी ज्वेलरी शॉप

दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी, छत काटकर घुसे बदमाशों ने साफ कर दी ज्वेलरी शॉप

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी हुई है. शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया.
जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है. शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए.
उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी. शोरूम खाली देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और घटना की बारीकी से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks