सोनभद्र

बारावफात एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा कस्बा घोरावल में थाना घोरावल पुलिस मय पीएसी बल के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च आगामी त्यौहार बारावफात एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में *क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री अमित कुमार* द्वारा थाना घोरावल पुलिस मय पी.ए.सी. बल के साथ कस्बा घोरावल में फ्लैग मार्च/रुट मार्च किया गया । इस दौरान मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त करते हुए स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी तथा आगामी त्यौहार बारावफात एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन की सहायता करने की अपील की गयी व सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, आम जनमानस एवं व्यापारियों तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा आगामी त्यौहार बारावफात एवं गणेश चतुर्थी प्रतिमा विसर्जन को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी ।