
एटा,26 सितम्बर। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ की पूरे ब्रज प्रान्त में गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आ रहे है लेकिन कोई सुनने बाला नहीं है जिसके चलते आए दिन घटनाएं हो रही है जिसमें काफी लोग तथा गोवंश मौत के मुंह में समा जाते हैं। जनपद एटा मे देखने में आया है कि चुटैल गोवंशो के भी इलाज की कोई सुविधा नहीं है तथा सड़कों पर खून बहाते घूम रहे हैं कोई देखने वाला नहीं जबकि पूर्व में रहे जिलाधिकारी महोदय ने नगर पालिका ई.ओ को शहर में घूम रहे गोवंशों को गौशाला पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंप थी लेकिन उसके बावजूद भी शहर में आज तक कोई भी गोवंश गौशाला नहीं पहुंचाया गया तथा सभी चुटैल गोवंश सड़कों पर ही घूम रहे हैं।जिलाधिकारी महोदय अंकित अग्रवाल जी के द्वारा चुटैल गोवंशों को अस्पताल ले जाने के लिए 1962 एम्बुलेंस नंबर बताया गया था जो कि कभी लगता ही नहीं है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का यह प्रथम प्राथमिकता का कार्यक्रम है फिर भी कुछ अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। गोवंश से संबंधित यदि कोई सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को देनी हो तो उनका मोबाइल उठता ही नहीं है कार्यकर्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गोवंशों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। मैंने दिनांक 25-9-23को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय को व्हाट्सएप पर फोटो डालकर सूचना दी कि एक बछड़े की पूंछ कटी हुई है जो कि आर्य विद्यालय के सामने निधौली रोड पर कचरे की ढेर के पास बैठा हुआ है उसको चिकित्सा सुविधा दिलवायी जाये जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया। तथा मैंने शाम को जब मुख्य विकास अधिकारी महोदय से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि CVO साहब ने बताया है कि गोवंश को इलाज दिलवा दिया गया है लेकिन आज सुबह मैने कार्यकर्ताओं द्वारा दिखलाया तो पता चला कि बछड़े को इलाज मिला ही नहीं तथा CVO साहब द्वारा गलत सूचना मुख्य विकास अधिकारी महोदय को दे दी गई कि बछड़े का इलाज करा दिया गया है।मैने गोवंशो को लेकर जव भी मुख्य विकास अधिकारी महोदय को फोन किया तत्काल फोन उठाते हैं तथा तत्काल कार्यवाही भी कराते हैं ऐसे अधिकारी अगर पूरे ब्रज प्रांत में हो तो गोवंशों का बेड़ा पार हो सकता है।बही अगर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा जैसे अगर पूरे ब्रज प्रान्त में हो तो चुटैल गोवंश सडकों पर ही दम तोड़ देगे।
श्री चौहान ने कहां कि मै जिलाधिकारी महोदय से मांग करता हूँ कि उच्च अधिकारीयो को भ्रामक सूचना देने बाले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एटा पर तत्काल कार्यवाही हो ताकि आगे से कोई गलत सूचना देने का साहस न कर सके ।एटा जनपद में गोवंशो की समस्या को लेकर शीघ्र ही जिला अधिकारी महोदय से वार्ता की जाएगी तथा समस्या का समाधान कराया जाएगा।