गौ रक्षा के लिए धर्म यात्रा और संगोष्ठी का आयोजन. डॉक्टर गीता रानी।

विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिकारी प्रजापति जी के निर्देशानुसार राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ गोरक्ष प्रकोष्ठ की ओर से नारायणपुर में धर्म शोभा यात्रा शिव मंदिर बैकुंठपुर से शुरू होकर शाहजहांपुर निजामुद्दीन पुर हाजीपुर होते हुए वापस शिव मंदिर पर समाप्त हुई।
संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष गौरक्ष प्रकोष्ठ चौधरी योगेंद्र सिंह ने कहा कि गौशाला में जाकर गौ सेवा करें यदि गौ माता पर कोई अत्याचार हो तो स्थानीय प्रशासन को बताएं यदि प्रशासन ध्यान ना दे तो हमें बताएं। प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ रुद्र प्रताप पाठक ने कहा कि मां के दूध के बाद गाय का दूध से सर्वर्गीण विकास होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरक्ष संजय पांडे ने कहा कि दूध न देने वाली गाय की सेवा करें जैसे की अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करते हैं।
डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गोवर्धन योजना 2023 लागू किया है इस योजना के तहत गौपाल को लोन और सब्सिडी दी जाती है। गौपालक गोबर गैस प्लांट लगाकर गोबर प्रोडक्ट जैसे खिलौना दिया और मूर्तियां बनाकर के अपनी कमाई दुगनी कर सकते हैं. इन पैसों से अपने परिवार का और छुट्टा पशु और दूध न देने वाली पशुओं पालन कर सकते हैं यह पशु इन पर बोझ नहीं रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश मंत्री अजय जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अरुण कुमार कुमार दुबे एवं अजय जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश पांडे प्रदेश मंत्री आशुतोष ओझा अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर पांडे धर्मेंद्र मिश्रा मुन्नू गुप्ता प्रमोद गोस्वामी मनोज चौहान डॉक्टर विनोद सिंह सुनील गुप्ता प्रमोद गिरी गोविंद ओझा विष्णु चौरसिया अमरेश तिवारी अमरदीप पटेल दीपक त्रिपाठी तौकीर अहमद शिव कुमार इत्यादि उपस्थित हुए।