
एशियन अफ्रीकन एक दिवसीय सम्मिट का हिस्सा बनेंगे सम्पत सारस्वत बामनवाली
नई दिल्ली :- सोमवार को एशियन अफ्रीकन देशों के महत्वपूर्ण आपसी समन्वय स्थापित करने के आयोजन का हिस्सा बनेंगे प्रसार भारती समीक्षक तथा लेखक सम्पत सारस्वत बामनवाली, G20 के ठीक बाद G21 में शामिल किए गए अफ्रीकन देशों के ज्यादातर राजदूत इस आयोजन में शामिल होंगे तथा आगामी दिनों में आपसी समन्वय तथा व्यवसायिक गतिविधियों के मजबूत स्थापन पर भी गहन अध्ययन किया जायेगा, G20 के बाद भारत के साथ साथ पूरे विश्व की नजर भारत के व्यवसायिक गतिविधियों तथा राजनीतिक दृष्टिकोण पर है एक दिवसीय इस आयोजन में सम्पत सारस्वत बामनवाली अपनी तरफ से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे तथा इस समय अगर सभी देश साथ आकर आगामी दिनों में आयात निर्यात पर कार्य करते है तो अपने आप में अभूतपूर्व होगा इन सभी बातों पर अपनी बात को सभी के सामने रखेंगे, आयोजन में नामीबिया, आर्मेनिया, जिम्बाब्वे, घाना, मॉरिशस, लिसोथो, केन्या, इथोपा, गेबन, वियतनाम, रवांडा, टोगो , इंडोनेशिया और भूटान के राजदूत तथा व्यवसायिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, यह समारोह अपने आप में इसलिए भी रोचक है क्योंकि शांति और समृद्धि के लिए कार्य करने का मुख्य उद्देश्य किस तरह से स्थापित किया जाए तथा आपसी सहमति से देशों के बीच तालमेल बिठाने का कार्य कैसे स्थापित हो इस पर विशेष रूप से कार्य किया जायेगा, सम्पत सारस्वत बामनवाली भी इसमें अपने विचारों के अनुरूप विभिन्न घटकों पर अपनी बात को मजबूती से रखेंगे, आपको बता दे कि सम्पत सारस्वत बामनवाली गत दिनों में जम्मू कश्मीर में आजादी के बार प्रथम बार आयोजित हुई तिरंगा यात्रा के संयोजक के रूप में सेवा दे चुके है तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच TEDx पर भी युवाओं के लिए अपनी बात रख चुके है मूलत राजस्थान के बीकानेर जिले के बामनवाली गांव से आने वाले सम्पत सारस्वत समय समय पर विभिन्न माध्यमों से सामाजिक सुरक्षा पर अपनी बात रखते आ रहे है तथा सामाजिक सुरक्षा पर बेबाकी से कार्य करते रहते है यह उनके लिए एक नए अनुभव के साथ साथ उनके अनुभवों का भी अच्छा असर देखने को मिलेगा ।