जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी,दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक डीसीपी एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मी घायल

आगरा में बवाल: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवान घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी,दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक डीसीपी एसीपी समेत 20 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम राधा स्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। सत्संगी पूरी तैयारी के साथ आए थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि सत्संगियों के पास वैसे ही डंडे थे जैसे चीनी सैनिकों ने भारतीय सेना पर हमला करते समय उपयोग किया था। उसी तरह के बनाए गए डंडों से सत्संगियों ने पुलिस पर हमला बोला। इसमें एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए,
दयागबाग क्षेत्र में दो-तीन घंटों तक पुलिस व सत्संगी आमने-सामने रहे। कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई तो कई बार नारेबाजी हुई। इसके बाद सत्सगिंयों ने पुलिस टीम की क्षमता का आंकलन करते हुए उन पर हमला बोल दिया। सेना की ड्रेस पहने हुए महिला सत्संगी पुलिस टीम के सामने लाठियों का प्रदर्शन करती रहीं। कई सत्संगी पुरुष भी सेना की वर्दी पहने हुए पकड़े गए,
सत्संगियों ने जिस तरह से पुलिस पर हमला बोला और भारी पड़े। वह प्रशिक्षित हमलावरों से कम नहीं दिख रहे थे। कई लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। तो कई लाठियां भांज रहे थे। लाठी और पत्थर लगने के बाद पुलिसकर्मी घायल हुए तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कुछ देर बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। वह सत्संगियों द्वारा 24 घंटे में जमीन के कागज तहसील में दिखाने की बात कहकर वापस लौट गई,
बताते चलें कि शनिवार को प्रशासन ने सत्संगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे में बुलडोजर चलाकर छह गेट ध्वस्त कर दिए। दिन में प्रशासन ने कार्रवाई की और रात में फिर से पहुंचे सत्संगियों ने डीइआई इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने टेनरी वाले रास्ते पर गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सत्संगी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks