कोतवाली नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादें

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में सुनी फरियादें

थाना समाधान दिवस में नगर पालिका, विद्युत विभाग की उपस्थिति रहे, शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

एटा।सितम्बर २०२३ जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने एसएसपी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोतवाली नगर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना।
डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारियों को कुछ प्रकरणों में संयुक्त जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी लेखपाल निष्पक्षता के साथ कार्य करें, किसी के दबाव में आकर गलत काम नहीं होना चाहिए, पीड़ित को न्याय देना सर्वोपरि है।
डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादी का प्रथम वार में ही निस्तारण हो, उसे अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुनें, पैमाईश के प्रकरण में दोनों पक्षों को बुलाकर कार्यवाही करें तथा हस्ताक्षर भी कराएं। लेखपाल क्षेत्र भ्रमण करके थाना दिवस हेतु प्रकरणों को चिन्हित कर लिया करें, जिससे कि थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस की मदद से अवैध कब्जे के प्रकरण अधिक से अधिक निस्तारित हो सके। प्राप्त शिकायतों को सभी लेखपाल अपने रजिस्टर में भी अंकित करें, जिससे कि निस्तारण की स्थिति का सही ढंग से पता चल सके। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर सरकारी भूमि का चिन्हांकन करें तथा उन्हें कब्जामुक्त कराएं। थाना समाधान दिवस के दौरान नगर पालिका, विद्युत विभाग के कर्मचारियों की भी उपस्थित रहें, जिससे कि उनके विभागीय समस्याओं को भी निस्तारित किया जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम सदर सुश्री भावना, ईओ संजय कुमार गौतम, थाना प्रभारी सुधीर कुमार राघव, लेखपाल एवं भारी संख्या में फरियादी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks