एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 23.09.2023 को आपसी मतभेद के कारण परिवार टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी- गुड्डू पुत्र श्री भोजराज सिंह निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात जिला एटा
प्रतिवादी- आशा देवी पुत्री सुरेश चंद्र निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात जिला एटा दोनों की आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श के में पत्रावली प्रचलित थी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर दोनों को समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गये। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती म0हे0कां0 मिथलेश, म0कां0 गौरी, म0कां0 पूजा, काउंसलर डॉ मुकुल देव मौजूद रहे।