जन समस्याओं के समाधान न होने से आक्रोशित किसानों ने महापंचायत करने का ऐलान किया

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में किसानों की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया उक्त मासिक पंचायत में किसानों ने तहसील की स्थानीय समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया जिसमें तहसील कर्मचारियों के द्वारा एक साजिश के तहत खसरा खतौनी में की जा रही हेरा फेरी एवं बाल पुष्टाहार योजना के तहत 10 वर्ष पूर्व विधवा हो चुकी महिलाओं को गर्भवती दर्शाकर सरकारी बजट की की जा रही लूट तथा लेखपालों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को प्रमुख रूप से उठाया गया साथ ही तय किया गया कि पिछले एक वर्ष से जन समस्याओं का धरातल पर समाधान नहीं किया जा रहा है कई बार विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शन करने के पश्चात भी जन समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है आक्रोशित किसानों ने तय किया कि अतिशीघ्र अगर जनसमस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं किया गया तो एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा उक्त पंचायत के व्यापक प्रचार – प्रसार, भोजन आदि की व्यवस्थाएं संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग से की जाएंगी साथ ही जब तक धरातल पर समस्याओं का समाधान नहीं होगा उक्त महापंचायत चलती रहेगी उक्त मासिक पंचायत के अंत में तहसीलदार सदर एटा को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल प्रधान – राजेश शीतलपुर, प्रदेश सचिव बबलू नगर, मंडल उपाध्यक्ष डॉ राजपाल वर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष शिवम यादव, जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिंकी भईया, रामनरेश, प्रिंस, ताराचंद्र जाटव, चंद्रपाल वर्मा, नाथूराम आर्य शास्त्री, ग्रीस भाई, भगवान सिंह वर्मा, कु0 आशीष यादव, चोp रामपाल सिंह, दुर्वेश कुमार, सुरेन्द्र लोधी, शकुंतला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks