Patna…
*बिहार में एक और पुल धंसा,*

जमुई में बरनार नदी पर बना सोने-चुरहेत काजवे पुल अचानक धंस गया. पानी की तेज बहाव के कारण पुल का तीन से दस नंबर पिलर क्षतिग्रस्त होकर धंस गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. प्रशासन फौरन पहुंचा और आवागमन पर रोक लगा दिया. फिलहाल पुल के दोनों छोर पर बैरिकैडिंग कर दी गई है. आवागमन ठप होने के कारण कई गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है…