चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं0- 91/2023 धारा 379/420 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त दशरथ यादव पुत्र अजयपाल यादव निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस वर्तमान पता मैहर थाना बादरी जनपद सागर मध्य प्रदेश को मारहरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–

  1. दशरथ यादव पुत्र अजयपाल यादव निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस वर्तमान पता मैहर थाना बादरी जनपद सागर मध्य प्रदेश।

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. उ0नि0 अनिल यादव
  2. का0 सोनू कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks