किशोरी के साथ गैंगरेप


एटा़, । छत से उठाकर खेत पर ले जाकर दो लोगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। चीख सुनकर परिवारीजन खेत पर पहुंचे तो बेटी वहां पड़ी मिली। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना रिजोर के एक गांव निवासी किशोरी छत पर सो रही थी। आरोप है कि गुरुवार रात करीब दस बजे अनुज निवासी नगला धनी थाना कोतवाली देहात व मोहन पंडित निवासी अवंतीबाई नगर कोतवाली नगर गांव में पहुंच गए। छत पर सो रही बेटी को मुंह दबाकर उठा ले गए। दोनों ने खेत पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया। इससे वह काफी डर गई। कुछ देर बाद पीड़िता ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवारीजन खेत पर पहुंचे। बेटी ने घरवालों को आपबीती बताई।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। रिजोर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ जयंत प्रसाद मौर्या ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks