पीएम आवास योजना के तहत प्रधान पति ने की दलाली



एटा,पीएम आवास योजना के तहत आए रूपये में से राशि प्रधानपति ने लेली। अब रूपये वापस नहीं कर रहे हैं। रूपये न मिलने पर पीड़िता ने प्रधान और उनके पति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना जसरथपुर के गांव मसूलिया निवासी रामबेटी पत्नी रामप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पीएम आवास योजना के तहत आवेदन किया था, जिसमें उनका भी नाम आया। 20 जुलाई को किस्त आने के बाद जैथरा स्थित बैंक से 70 हजार रूपये निकाले थे।

आरोप है कि इसमें से प्रधान चन्द्रकांता उनके पति नायाब सिंह ने 35 हजार रूपये ले लिए थे और घर चलकर रूपये देने की बात कहीं थी। आरोप है कि प्रधान पति ने रूपये नहीं दिए है। कई बार रूपये मांगे। दोनों रूपये नहीं लौटा रहे हैं। पीड़िता ने थाना जसरथपुर में जाकर तहरीर दी। प्रधान उसके पति के विरूद्ध रिपोर्ट कर ली है। एसओ संजय राघव का कहना है कि प्रधान व उनके पति पर आरोप है कि पीएम आवास योजना के तहत 35 हजार रूपये ले लिए थे घर पर जाकर देने को कहा था। रूपये नहीं दे रहे है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks