सराय अगहत में निकाली जाएंगीं भव्य शोभायात्रा

सराय अगहत में निकाली जाएंगीं भव्य शोभायात्रा

एटा,सराय अगहत। कस्बा में चल रहे गणेश महोत्सव पर रासलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को कस्बा में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएंगी साथ ही दही हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बता दें कि सराफा कमेटी के तत्वाधान में गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। बता दें कि 24 सितंबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

प्रेम और सद्भाव से मनाएं त्योहार

सराय अगहत। आगामी त्योहार को लेकर थाना नयागांव परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आपस में मिल-जुलकर त्यौहार मनाने को कहा गया है। बैठक में थानाप्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने कहा कि हम सभी को प्रेम-सदभाव से त्योहार मनाना चाहिए। कानून व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या है तो वह थाने आकर बताएं और उसका निस्तारण किया जाएगा। कहा कि कोई भी संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी भी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

किसानों को सरसों का बीज निशुल्क मिलेगा

एटा। सरसों उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिले के आठ हजार किसानों को सरसों का बीज निशुल्क दिया जाएगा। इसका वितरण अलीगंज ब्लॉक से प्रारंभ होगा। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि जिले के 7965 किसानों को सरसों का बीच निशुल्क देने के लिए शासन ने सरसों का बीच मिनी किट के रूप में उपलब्ध कराया है। इस बीज से 16 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर सरसों का उत्पादन हो सकेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks