आगामी बराबफात व प्रचलित गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बनायी गयी योजना का सख्ती से पालन कराया जाये

रिपोर्ट- सत्यम शर्मा
बरेली

आज दिनांक 22.09.2023 को बरेली पुलिस लाइन स्थित सभागार में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक,बरेली जोन, बरेली द्वारा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के साथ में जनपद बरेली के राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर आगामी त्योहार बाराबफात व अनंत चतुर्दशी, प्रचलित गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत की गई तैयारियों एवं अपराध नियन्त्रण/कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये


? आगामी बराबफात व प्रचलित गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बनायी गयी योजना का सख्ती से पालन कराया जाये।
? बाराबफात व गणेश चतुर्थी पर निकलने वाले जुलूसों के सम्बन्ध में यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि एक ही समय पर दो जुलूस न निकले तथा दोनो सम्प्रदाय के आयोजकों/सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर दोनो पक्षों के जुलूसों का समय अलग-अलग निर्धारित कर लिया जाये।
? सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुये भड़काऊ पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में तुरंत लायी जाये।
? सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खण्डन कर कार्यवाही की जाये।
? गौकशी के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा कर गौकशी की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही कर गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया
? धर्मान्तरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों में गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाये।
? महिला सम्बन्धित अपराधों (बलात्कार, पॉक्सो एक्ट एवं दहेज हत्या आदि) में पंजीकृत अभियोगों की विवेचना समीक्षा कर गुण-दोष के आधार पर शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
?सनसनीखेज अपराधों (हत्या, लूट एवं डकैती) में पंजीकृत अभियोगों की विवेचनाओं की समीक्षा कर गुण-दोष के आधार पर शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
? महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा महत्वपूर्ण अपराधों एवं बलात्कार/पॉक्सो एक्ट की विवेचनाओं के निस्तारण एवं माननीय न्यायालयों में सघन पैरवी कराकर सजा कराये जाने हेतु प्रचलित ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत कार्यवाही की समीक्षा कर उक्त अभियान में स्वयं रूचि लेकर प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
? ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अन्तर्गत संभ्रात व्यक्तियों व आम जनमानस से वार्ता कर अधिक से अधिक संख्या में सीसीटीवी लगवाने हेतु प्रेरित किया जाये तथा लगवाये गये कैमरों को शीघ्रातिशीघ्र थाने/चौकी/कन्ट्रोल रूम से जोड़ा जाये।
?ऑपरेशन कन्विक्शन के दृष्टिगत महिला/बालिकाओं से सम्बंधित अपराधों एवं सनसनीखेज घटनाओं से संम्बंधित अपराधों के शीघ्र निस्तारण हेतु सघन पैरवी कर अभियुक्तों के विरूद्व शीघ्र कार्यवाही करायी जाये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय/यातायात, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, क्षेत्राधिकारी मीरगंज, क्षेत्राधिकारी आंवला, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, समस्त थानों के थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के मौजूद होने के साथ साथ

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक,बरेली जोन बरेली, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आगामी बारावफात पर्व पर शहर क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाले जुलूसों के मार्ग का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks