*पुलिस कप्तान बोले : बुजुर्ग महिलाओं, बच्चों एवं मीडिया के प्रति रहे पुलिस का मधुर व्यवहार रहना चाहिए*

रामपुर / शुक्रवार को रामपुर के नए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी रामपुर के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मुखातिब हुए, पत्रकारों से भेंट वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रामपुर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं आपके शहर में आया हूं, आपकी सुरक्षा के लिए आया हूं, उन्होंने कहा कि कानून का पालन करें और यह मुझसे उम्मीद करें कि किसी भी तरह की कोई उन्हें तकलीफ होगी तो मैं उनके साथ खड़ा होऊंगा, इसके अलावा उन्होंने रामपुर जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर स्थापित करने एवं अपराध नियन्त्रण करने को अपनी प्राथमिकता बताया । एसपी रामपुर ने कहा कि पुलिस का बुजुर्गों,महिलाओ,बच्चों एवं मीडिया के प्रति मधुर व्यवहार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त जनपदवासियों को सुरक्षा एवं भयमुक्त सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रदान करना ही पुलिस की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी प्रकार का अपराध नहीं करने दिया जाएगा चाहे वह छोटा हो या बड़ा हो उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे त्योहार भी आ रहे हैं जिसमें 12 वफात और गणपति विसर्जन का त्योहार शामिल है उन्होंने कहा कि सारे पुलिस बल के सहयोग से इन त्योहारों को सकुशल सफलतापूर्वक मनाया जाएगा
पुलिस कप्तान रामपुर बोले रामपुर पुलिस मित्र पुलिसिंग के लिये कटिबद्ध है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनता के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने एवं शिकायतों के निस्तारण के लिये पुलिस सेवा 24 घंटे उपलब्ध है ।