सेवा पखवाडा में होने वाले आगामी कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की

जनपद के बूथों को मजबूत करेंगे भाजपा के मंडल प्रवासी
-बूथ सशक्तिकरण को लेकर हुई कार्यशाला में जिला प्रभारी ने दिए निर्देश
-सेवा पखवाडा में होने वाले आगामी कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा पखवाडा के तहत शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान मंडल प्रवासियों को बूथों को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान जिला प्रभारी श्री आर्य ने बताया कि प्रत्येक मंडल पर प्रवासी लगाए गए हैं। प्रत्येक मण्डल में मण्डल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ की टीम को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि आगामी दो अक्तूबर तक संपंन होने वाले कार्यक्रमों को सभी सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि मंडल प्रवासी 26 से लेकर दो अक्तूबर बैठक पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 24 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर सुनी जाएगी। दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने केपी सिंह सोलंकी को फूल माला व पटका पहनाकर बधाई दी। बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक कौशल साहू बनाए गए। मंचासीन डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डा. केत सिंह वर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, अनिल पुंढीर, महेंद्र सिंह राणा, कौशल साहू, संजय सोलंकी, रविन्द्र लोधी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। मंच का संचालन संजय सोलंकी ने किया। कार्यशाला में सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, उत्तमचंद्र पाथरे, संजीव चौहान, योगेश चौधरी, अनुरोध प्रताप सिंह, रूपकिशोर कुशवाह, संजय पुंढीर, केपी सिंह, जितेंद्र बघेल, गौरव गुप्ता, रानू वर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, भारत गुप्ता, संजय दुबे, अखंड प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, अभय मिश्रा, सुशील सोलंकी, मोहकम सिंह, लालता लोधी, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज, प्रशांत कश्यप,जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks