
एटा- शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा किया गया माल मुकदमती वाहनों का निस्तारण। शासन की मंशानुरूप माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा एंव अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.09.2023 को थाना सकीट एटा पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर, नायब तहसीलदार श्री सारस्वत अग्रवाल, ऐ0पी0ओ0 श्री अजय कृष्णा व थानाध्यक्ष थाना सकीट के नेतृत्व में कुल 4 वाहनों (केन्टर - 01, बाइक-03) की नीलामी करायी गयी । *वाहनो को 1,70,000/- रुपये (1 लाख 70 हजार रुपए मात्र)* में मंसूरी ट्रेडर्स खुर्शीद खान निवासी कस्बा व थाना सकीट जिला एटा ने सर्वोच्च बोली लगाकर खरीद लिया। नीलामी की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जायेगा ।