*मेडिकल कॉलेज में देहदान को दिलाई शपथ, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) सभागार में अंगदान शपथ कार्यक्रम हुआ। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेई ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं व चिकित्सकों को शपथ ग्रहण कराई।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि रक्तदान, अंगदान और देहदान तीनों की अत्यंत महत्वपूर्ण है। मृत्यु के बाद अंगदान में आंख, लीवर, किडनी दान देकर लोगों को जीवन दिया जा सकता है। उसके साथ ही देहदान करके मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रों का शारीरिक संरचना समझने में सहयोग दे सकेंगे। इसलिए लोग रक्तदान, अंगदान और देहदान के लिए आगे आकर सहयोग करें। आज देहदान के लिए शपथ ग्रहण कराई जा रही है। इसको सभी के सहयोग से ही आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता, पूर्व प्राचार्य एवं एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग आचार्य डॉ. राजेश गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विवेक पाराशर असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर, जूनियर रेजीडेंट, एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।