56 स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेंगे झूले

एटा,*56 स्कूलों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में लगेंगे झूले, रिपोर्ट योगेश मुदगलबे सिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में संचालित आंगनबाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को खेल-खेल में पठन-पाठन कराए जाने पर शासन का जोर है। इसलिए शासन से जनपद के 56 विद्यालयों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में झूले लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

सामुदायिक गतिविधियां डीसी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में संचालित 56 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। जिनमें केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। डीसी ने बताया कि स्कूलों में झूला लगाए जाने के लिए शासन ने 50-50 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद झूले लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी जनपद के छह स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए झूले लगाए गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks