जीटी रोड चौड़ीकरण के मुआवजे में गोलमाल

*जीटी रोड चौड़ीकरण के मुआवजे में गोलमाल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,जीटी रोड के चौड़ीकरण के मुआवजा में गोलमाल कर लिया गया। इसमें सरकारी जमीन का भी कुछ लोगों ने मुआवजा ले लिया। यह कोई एक दो नहीं बल्कि कई फाइलें ऐसी बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी अंदरखाने जांच कर रहे है। इन फाइलों को खंगाल रहे है। इसमें करीब 800 किसानों की जमीन गई थी।
वर्ष 2016 में जीटी रोड को चौड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस प्रक्रिया में 800 से अधिक लोगों की जमीन चिह्नित की गई थी। इस जमीन का सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया था। सरकार के नियम के अनुसार सभी को पैसा दिया गया। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोगों ने सरकारी जमीन में हेराफेरी करा ली। इस जमीन को निजी जमीन दिखाकर सरकार से मुआवजा ले लिया। पैसा लेने के बाद मामला जहां का तहां दब गया। सूत्रों की मानें तो इस जमीन के बदले करोडों रुपया हड़प लिया गया। जबकि जिस जमीन का पैसा लिया गया है वह पैसा मिलना ही नहीं चाहिए था। गोलमाल वाली फाइलों की संख्या भी 60 से 70 बताई जा रही है। इसकी भनक प्रशानिक अधिकारियों को लग गई। अधिकारी अंदर ही अंदर इन फाइलों की जांच करा रहा है। इससे यह पता चले कि कौन-कौन सी जमीन में हेराफेरी की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks