मानव सेवा ईश्वर सेवा

लोलार्क छठ के पावन पर्व पर आज दिनांक 21-09-23 को धूप की प्रचंडता एवं असहनीय गर्मी के बावजूद स्नानार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए आर्या होटल सोनारपुरा के सामने शीतल जल सेवा का आयोजन सुबह 9 बजे से अनवरत चलता रहा।आयोजक घनश्याम जायसवाल (समाजसेवी एवं संरक्षक जरी व्यापार मंडल )ने बताया कि मानव सेवा ईश्वर सेवा है, सन्तान प्राप्ति के लिए प्रदेश के दूर दराज के कोने कोने से आए स्नानार्थियों को चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी के कारण पीने के पानी के लिए तड़पना नहीं हो इसलिए यह व्यवस्था किया हूं। सभी स्नानार्थियों को बतासे के साथ शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था थी साथ में आये छोटे छोटे बच्चों को टाफी दिया जा रहा था।लोग बाग शीतल जल ग्रहण कर त्रृप्त होकर ढेरों आशीर्वाद दे रहे थे,उन सभी का आशिर्वाद मेरे में उर्जा का संचार कर रहा था ,बच्चे भी टाफी पाकर काफी खुश
नजर आ रहे थे। श्री जायसवाल ने बताया कि विभिन्न पर्वों पर इस तरह के आयोजन करता रहता हूं जिसमें मेरी धर्मपत्नी का भी भरपूर सहयोग रहता है, ऐसे आयोजनों से हम दोनों को बहुत खुशी मिलती है ।
शीतल जल सेवा व्यवस्था में सर्वश्री संजय झुनझुनवाला,किशन नवलगढ़िया, विवेक जायसवाल, राजकुमार शर्मा,पुष्कर जायसवाल, सहर्ष जायसवाल, मयंक जायसवाल, गोपाल चटर्जी, संजय शर्मा, राजेश गुप्ता, विनोद जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्रदीप जायसवाल आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा। घनश्याम जायसवाल (संरक्षक-जरी व्यापार मंडल, वाराणसी)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks