ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने किया इन्टर लॉकिंग का उद्घाटन

ग्राम सभा बरिस्ता मे लोकप्रिय विधायक विश्वनाथगंज के प्रतिनिधि राॅबिन पटेल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने किया इन्टर लॉकिंग का उद्घाटन।

प्रतापगढ़: मान्धाता ब्लॉक के ग्राम सभा बरिस्ता के बेहनौटी मे सड़क से मस्जिद तक पूर्व प्रधान राजेश सिंह की मांग पर बनकर तैयार हुई इन्टर लॉकिंग का आज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने उद्घाटन किया, इस उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विश्व नाथ गंज के लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि रॉबिन पटेल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने ग्राम सभा बरिस्ता के विकास मे सहयोग का वादा किया, पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि विश्वनाथगंज के लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि रॉबिन पटेल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद विकास कार्य के लिए हमेशा आम जनता के लिए खड़े रहते है, पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि ग्राम सभा बरिस्ता के बेहनौटी पुरवा की समस्या को देखते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने इन्टर लॉकिंग दिया इसके लिए ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का बहुत आभारी हू, इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी डाक्टर भारत लाल गुप्ता, राम आसरे सरोज , मोहम्मद जाकिर, हाजी मोहम्मद अली, हामीद अली, आशिष पटेल, रमेश बहादुर पटेल बीडीसी , मकबूल अहमद, प्रताप बहादुर पटेल, सुरेश पाल, मोहम्मद शमीम, सहित आसपास के लोग भारी संख्या मे उपस्थित थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मो आशिक, और अकरम अली की मेहनत काबिलेतारीफ रही इस सफल और शानदार कार्यक्रम के लिए पूर्व प्रधान राजेश सिंह ने मो आशिक और अकरम अली की प्रशंसा करते हुए बेहनौटी के लोगो का आभार व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks