
एटा– शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना रिजोर पुलिस ने कराया करीब 1,40,000 रूपये कीमत की 320 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब व 46 लीटर बीयर का विनिष्टीकरण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.09.2023 को उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, आबकारी निरीक्षक तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रिजोर एटा की उपस्थिति में थाना रिजोर पुलिस द्वारा 22 अभियोगो से संबंधित कुल 320 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब व 46 लीटर बीयर का माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्तकर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विनिष्टीकरण करवाया गया। जिसकी फोटोग्राफी भी करवायी गयी। विनिष्टीकृत शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1,40,000 रुपये है।