
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बडी सफलता, नकबजनी की घटना से संबंधित 02 अभियुक्त चोरी के माल व दो अवैध छुरा सहित गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा निर्माणाधीन मकान का ताला तोड कर लोहे की 100 रिंग चोरी कर लेने की घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअस0– 710/23 धारा 457, 380, 411 भादवि से संबंधित अभियुक्त सनी पुत्र अमर सिंह निवासी चौचा बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा व सलीम पुत्र नसीर निवासी एका थाना एका जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 21.09.23 को मुखविर की सूचना पर अलीगंज चुंगी सकीट रोड से समय करीब 10.50 वजे मय चोरी की 100 लोहे की रिंग व दो अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअस0– 711/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–
- सनी पुत्र अमर सिंह निवासी चौचा बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा
- सलीम पुत्र नसीर निवासी एका थाना एका जनपद फिरोजाबाद।
बरामदगी–
100 लोहे की रिंग व
- दो अवैध छुरा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह
- उ0नि0 श्री किशोरी लाल मीना
- का0 सत्यप्रकाश
- का0 मूल चन्द्र