एटा नगर पालिका परिषद महापुरुषों के अपमान रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं

एटा नगर पालिका परिषद महापुरुषों के अपमान रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं।

एटा ~ एटा 21 सितंबर 2023 पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एवं जिलाधिकारी सुखलाल भारती के द्वारा जीटी रोड स्थिति ठंडी सड़क तिराहे किया गया था। जनपद में एटा नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता महापुरूषों के स्मारकों स्थानों को लेकर गंभी नहीं होने के कारण जनपद एटा में महापुरुषों के स्मारकों स्थानों को लगातार अपमानित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नेशनल हाइवे 91 जीटी रोड स्थिति ठंडी सड़क तिराहे पर देश के पूर्व प्रथम महामहिम राष्ट्रपति रहे डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद 24 जनवरी 1950 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं से थे। और उन्होनें  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई ।
राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में एवं  मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है। जैसे महान व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के कन्धे पर दो दो बैग रखे हुए। देश महान व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को अपमानित करने से बाज आते नहीं दिख रहे। ना ही ऐसे लोगों के नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा विरुद्ध कोई कड़ी कार्यवाही होती नजर नहीं आती हैं। ऐसा प्रतीत होता हैं। कि एटा नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता एवं जिला प्रशासन कानों में कड़वा तेल एवं आंखों में काजल लगाकर गहरी नींद में सो रहे हैं। जिस कारण इन महानपुरूषों के अपमानित करने वाले कारनामें दिखाई एवं सुनाई नहीं पड़ते हैं। या जानबूझ कर महानपुरूषों को अपमानित किया जा रहा हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks