भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने विद्युत केंद्र का किया घेराव

भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने विद्युत केंद्र का किया घेराव, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मारहरा में कल बुधवार को बिजली की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज‌‌‍‌ ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के महासचिव अनिल कुमार अपनी पूरी टीम के साथ विद्युत उपकेंद्र मारहरा पर पहुंच गए और वहां मारहरा की विद्युत समस्याओं को लेकर घेराव किया उनका कहना है कि मारहरा में 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है और कुछ लोगों के बिल एक माह का 10 से 20 हजार रुपए तक निकल रहा है बार-बार फाल्ट होने से ट्रपिग की समस्या आए दिन बनी रहती है और काशीराम आवासीय कॉलोनी में पहले से लाइट फ्री में चल रही थी लेकिन बिजली विभाग का कहना है कि अब उन्हें कनेक्शन कराने होंगे पिछले कुछ दिनों से वहां के कनेक्शन काट दिए गए हैं और उनसे दो से लेकर ढाई हजार रुपए की मांग की जा रही है
जेई ऋषि राम का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र से कोई कटौती नहीं की जा रही है और जो ऊपर का आदेश होता है हमें उसका पालन करना पड़ता है और मैं मीटर रीडिंग वालों या लाइनमैनो पर ध्यान रखूंगा जिसके बल खराब है उनके में बिल सही करा दूंगा इसके बाद धरना समाप्त होगा
इस दौरान एस ओ सत्यपाल सिंह वीरपाल सिंह अशरफ अली और इनके अलावा भाकियू दुर्गेश यादव जिला अध्यक्ष लव पराशर ,नीटू कुरैशी, शाहिद ,शैलेंद्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks