अधिवक्ताओं में गुटबाजी के चलते हुए दो फाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*अधिवक्ताओं में गुटबाजी के चलते हुए दो फाड़, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज, । अलीगंज तहसील में अधिवक्ताओं की आपसी गुटबाजी के चलते दो फाड़ हो गए। हड़ताल को लेकर पूर्व बार अध्यक्ष अम्बरीष सिंह राठौर ने बताया कि हम लोग हड़ताल पर नहीं है। कुछ अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि वादकारियों का न्यायिक व जमीन संबधी आदि कार्य होते रहेंगे।

हड़ताल न करने वालों में अम्बरीष सिंह राठौर, चन्द्रपाल सिंह, अरुण प्रकाश प्रताप सिंह राठौर, अरविन्द दुबे, नरेन्द्र पाल सोलंकी, कृष्णवीर तोमर, महेन्द्र प्रताप सहित आदि अधिवक्ता रहे। बार अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें बताया गया आन्दोलन एवं हड़ताल कर चुके है, लेकिन अभी तक तहसीलदार का स्थानान्तरण नहीं हो सका है।

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गुरुवार को तहसीलदार न्यायालय एवं कार्यालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

अधिवक्ता इस दिन इन कार्यालयों का बहिष्कार करेंगे। स्थानान्तरण न हुआ तो अधिवक्ता आन्दोलन को विवश होंगे। बार एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वेदप्रिय आर्य को सौंपते हुए कहा है कि तहसीलदार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोई भी कार्य बिना सुविधा शुल्क के नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता 21 सितम्बर को तहसीलदार न्यायालय एवं कार्यालय का एक दिवसीय बहिष्कार करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks