
नूरी की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
एटा, । राकेश उर्फ़ नूरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है। आगरा से रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बता दें कि थाना जैथरा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी राकेश उर्फ़ नूरी पुत्र सत्तू लाल का शव मंगलवार को मोहल्ला जाटवान में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने वीडियोग्राफी, पैनल में पोस्टमार्टम कराने की बात कहीं थी। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया है। आगरा से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जैथरा पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की भी नजर थी।