सीडीआर से खुल सकेंगे सचिन की मौत के राज

*सीडीआर से खुल सकेंगे सचिन की मौत के राज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सीडीआर से सचिन की मौत के राज खुलेगे। सीडीआर का नगर पुलिस को इंतजार है। पिता ने भी मोबाइल जांच को पुलिस से बात कहीं थी। पुलिस को बताया था कि बेटे की किसी से बात हुई थी। उसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

बता दें कि कोतवाली नगर के मोहल्ला अशोकनगर निवासी सचिन (22) पुत्र दिनेश चंद्र ने मंगलवार दोपहर को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिर में गोली मारी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया था।

पिता ने पुलिस को बेटे के मोबाइल की जांच करने को कहा था। बताया था कि आत्महत्या करने से पहले बेटे की किसी से मोबाइल पर बात हुई थी। नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीडीआर निकलवाई जा रही है। उससे स्थिति साफ हो सकेगी।

युवक के पास कहां से आया तमंचा

आत्महत्या करने वाले युवक के पास पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। आत्महत्या करने से पहले कहीं से तमंचा खरीदा था। तमंचे की आपूर्ति कहां से की गई। वह क्या बहुत दिनों से आत्महत्या की प्लानिंग कर रहा था। पुलिस तमंचे के बारे में भी जांच कर रही है। आखिर तमंचा कहां से आया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks