राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
सिद्धार्थनगर । समस्त बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों नें ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरुक किया तथा महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें सशक्त किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, जनपद के समस्त थानों की “शक्ति दीदी” द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया । चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108,102 आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया । साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु बताया गया । साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने हेतु बताया गया । सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया ।