
धनबाद से
सिंदरी (घनबाद)21सितम्बर । सिंदरी रोड़ाबाँध में तीन दिनों से योग शिविर चलाया जा रहा है ।जिसका आज के तीसरा दिन के योग शिविर का उद्घाटन भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी भाई राम जीवन पाण्डे जी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाई अमित जी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य से एवं बुनियाद बातों से राज्य प्रभारी ने सभी को अवगत कराया। अमित जी ने प्राणायम एवं आसन जैसे योग के विषय में लोगों को बताया । शिविर में जिला किसान प्रभारी भाई प्रभाकर जी, संगठन प्रभारी भाई उमा शंकर सिंह जी ,प्रखंड प्रभारी भाई शैलेन्द्र जी महिला प्रभारी बहन इन्दू बाला जी एवं सभी योग शिक्षक एवं 55 लोगों ने आज योग प्रशिक्षण लिया। अन्त में सभी योग शिक्षको से अलग से बैठक कर योग को घर घर तक हर गाँव एवं मुहल्ले तक पहुंचाने ,ज्यादा से ज्यादा स्थाई योग शिविर लगाने का अनुरोध किया।