महिला आरक्षण बिल पेश होने से महिला होगी सशक्त:- विजय सिंह

महिला आरक्षण बिल पेश होने से महिला होगी सशक्त:- विजय सिंह

देवघर से
आज दिनांक 20/9/ 2023 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया सिंह के नेतृत्व में देवघर टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी देवघर महिला मोर्चा की बहनें हाथों में मोदी है तो मुमकिन है, धन्यवाद मोदी जी, और मोदी जी के तस्वीर की तख्ती को लेकर धन्यवाद मोदी जी का नारा लगाई सभी आपस में एक दूसरे को गुलाल लगा रही थी और खुशी में लड्डू का वितरण किया गया जिला अध्यक्ष विजया सिंह ने कहा कि मंगलवार का दिन हम महिलाओं के लिए मंगलमय हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पेश कर महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को परिलक्षित कर दिया है। यह महिला आरक्षण बिल संसद में पेश कर नरेंद्र मोदी जी ने मंगलवार को नए संसद भवन में नारी शक्ति को सबल प्रदान किया है। इसके लिए हम देवघर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी बहने यशस्वी प्रधानमंत्री जी को कोटि-कोटि नमन वंदन करती हूं। प्रधानमंत्री जी को खुशी और धन्यवाद जाहिर करने में मुख्य रूप से प्रदेश का समिति सदस्य विशाखा सिंह ममता गुप्ता महिला मोर्चा महामंत्री अलका सोनी निशा सिंह महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन केसरी जिला कार्य समिति सदस्य कुसुम सिंह, सुलोचना देवी, देवघर नगर महिला अध्यक्ष माया केसरी,रूबी मिश्रा, संध्या कुमारी, उमा गुप्ता, सरिता बरनवाल, बिना मंडल ,विभा सिंह, मुन्नी देवी, बबलू उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks