
बिहार मुंगेर
मुंगेर में रामनगर थाना क्षेत्र में पहाड़ी के किनारे एक व्यक्ति की सिर कुचला हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को पहाड़ी क्षेत्र से बरामद किया। व्यक्ति की पहचान भागलपुर के निवासी इशाकचक निवासी विलास डोम(54) वर्षीय के रूप में हुई है। जो नगर परिषद जमालपुर में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई।
घटना स्थल से पुलिस को खून लगा हुआ पत्थर और एक जोड़ी चप्पल बरामद हुई है। जिसकी एफएसएल टीम द्वारा जांच की जाएगी। सूचना मिलते ही परिजन भागलपुर से मुंगेर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोर्चा स्थित गरभूचक गांव स्थित पहाड़ की तराई के समीप ग्रामीणों ने पहाड़ किनारे सिर कुचला हुआ एक शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना नया रामनगर थाने को दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
मृतक के दामाद शिबू मल्लीक ने बताया कि बिलास डोम झाड़-फूंक करने गए थे। कल वह वेतन उठाने के बाद गरभूचक गांव निवासी एतवारी डोम की बहु का झाड़ -फूंक करने गए थे। इस बीच किस बात को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है या अब तक पता नहीं है। घटना के बाद एतवारी डोम घर में ताला बंद कर परिजन सहित फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपी को खोजने के लिए उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इस संबंध में क्या कहते हैं अधिकारी
थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मृतक नगर परिषद जमालपुर में सफाई कर्मी था। और वह थोड़ी बहुत झाड़ फूंक भी करता था। जिस जगह पर उसका शव मिला वहां उस गांव में झाड़फूंक करने के लिए जाता रहता था। सोमवार को भी डोमासी में एतवारी डोम के यहां झाड़ – फूंक करने आया था। हत्या किस कारण से हुई है किसने की है, इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।