
एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, अपहरण की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअस0– 379/2023 धारा 363 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त शिवा पुत्र रामबाबू निवासी कमसान थाना कोतवाली देहात जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- शिवा पुत्र रामबाबू निवासी कमसान थाना कोतवाली देहात जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- प्रभारी निरीक्षक श्री शम्भू नाथ सिंह
- उ0नि0 श्री रुपचन्द्र (चौकी प्रभारी जावडा)
- का0 सुनील कुमार
- का0 शोभित कुमार