दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों ने दसलक्षणा (पर्यूषण) महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव के साथ तप किया

दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों ने दसलक्षणा (पर्यूषण) महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव के साथ तप किया

एटा,

जैन धर्म के दसलक्षणा (पर्यूषण) महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खोजवाँ स्थित अजीतनाथ जैन मंदिर में जैन धर्मावलम्बियों द्वारा उत्तम मार्दव के साथ पूजन एवं तप किया गया। दसलक्षणा (पर्यूषण) महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव के अवसर पर खोजवां मंदिर में विश्व शांति के लिए शांति धारा का विधान किया गया। अनुष्ठान की शुरुआत भगवान महावीर के दर्शन, अभिषेक, पूजन के साथ हुआ।

शाम को भगवान की आरती के बाद श्रीमती डॉ मुन्नी पुष्प जैन द्वारा उत्तम मार्दव के महत्व पर जैन धर्म वलंबियों का मार्गदर्शन किया गया। प्रवचन के बाद महिलाओं द्वारा भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। दसलक्षणा (पर्यूषण) महापर्व जैन सुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। इस दस दिवसीय महापर्व के दौरान जैन धर्मावलम्बी अराधना, तप एवं धार्मिक कार्यों में व्यतीत करते है। इन दिनों में उपवास या एक आसन (दिन में एक समय ही भोजन करना) करते है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिगम्बर जैन समाज काशी के अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री अरुण जैन, खोजवां मंदिर के मंत्री दीपक जैन, अशोक कुमार जैन (निरालानगर), नयन जैन, तरुण जैन, विनोद जैन ‘‘रज्जू भैया’’, ध्रुव कुमार जैन, आलोक जैन, अनिल कुमार जैन, गौरव जैन, पंकज जैन, पूनम जैन, शालिनी जैन, दिव्या जैन, नीलू जैन आदि मौजूद रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks