
बुलंदशहर हत्याकांड : ब्याज के 60 लाख रुपये हड़पने के लिए दोस्त ने की वकील की हत्या-
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 25 जुलाई से गायब वकील धर्मेद्र चौधरी का सात दिन पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात उसका शव टाइल्स फैक्ट्री से बरामद कर लिया है। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी दोस्त और उसके दोनों नौकरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वकील हत्याकांड का खुलासा करते हुए मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला अपहरण का नही हैं।
ब्याज के बकाए पैसों के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या की है। मरने वाला व्यक्ति वकाल के साथ-साथ प्रॉपर्टी का काम भी करता था। उसके आरोपी पर करीब 60 लाख रुपये बकाया थे। रुपये हड़पने की नियत से वकील की हत्या करके शव को टाइल्स फैक्ट्री में दफना दिया गया था। शक के आधार पर पुलिस ने विक्की को हिरासत में लिया तो परतें खुलती चली गईं। आईजी ने बताया कि आरोपी कुछ बीमारियों से पीड़ित था। उसका पोलीग्राफी टेस्ट कराने की बात कही गई तो उसने टेस्ट कराने से मना कर दिया। इससे आरोपी विक्की पर पुलिस का शक और गहरा गया।