घटनास्थल पर मौत ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

आगरा टेढ़ी बगिया चौराहे के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत टेढ़ी बगिया पर स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रांस यमुना थाना के इस्लाम नगर निवासी 45 साल के गफ्फार खां सुबह स्कूटी से कहीं जा रहे थे। तभी टेढ़ी बगिया के पास रोडवेज वर्कशॉप के पास एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए। ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। गफ्फार की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसके बाद आगे जाकर ट्रक चालक ट्रक को रास्ते पर खड़ा करके फरार हो गया।
लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। थोड़ी देर में मृतक के घर वाले और मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ट्रक के नंबर से चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।