20 हज़ार की घूस लेते धरे गए रिश्वतखोर चौकी प्रभारी,

शर्मसार हुई खाकी- 20 हज़ार की घूस लेते धरे गए रिश्वतखोर चौकी प्रभारी, एंटी करप्शन टीम के बिछाए जाल में फंसे*

*राजातालाब थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 113/23 की धारा 323,504,506, 386 की विवेचना उनके द्वारा की जा रही थी*

*मामले में धारा कम करने व गिरफ्तारी न करने के साथ ही फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 2 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।*

*आरोपित के पिता ने बताया कि चौकी प्रभारी ने पहले डराया-धमकाया कहा तुम्हारा बेटा कई सालों के लिए जेल चला जाएगा*

*वाराणसी:-* भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने राजातालाब चौकी प्रभारी *धर्मेंद्र कुमार शुक्ला* को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। *आरोपी दारोगा ने बचकर भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ लिया गया।* आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में चौकी प्रभारी धारा कम करने, गिरफ्तारी न करने साथ ही फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले दो लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। *दारोगा के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद थाने में एंटी करप्शन टीम द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks