घर के बरामदे में मिला अधेड़ का शव, मुकदमा



एटा, । अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव जैथरा में घर के बाहर बरामदे में पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व अन्य पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना जैथरा के मोहल्ला गांधीनगर नई बस्ती निवासी राकेश उर्फ़ नूरी (50) पुत्र सत्तू लाल का शव मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला जाटवान निवासी धीरन्द्र सिंह के घर के बाहर बरामदे में मिला।नूरी मानसिक रूप से कमजोर थे। जानकारी मिलते ही जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि तीन जून 2022 को रामेश्वर दयाल निवासी गांधीनगर जैथरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भाई नूरी को एक माह तक बंधक बनाकर रखा था और भय दिखाकर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, उनके भाई जुगेन्द्र सिंह, पूर्व लेखपाल रामखिलाड़ी सहित आठ लोगों ने मिलकर जमीन का बैनामा करा लिया। बड़े भाई नूरी की मानसिक कमजोरी का फायदा इन लोगों ने उठाया था। पूरे मामले में जैथरा पुलिस दो चिकित्सीय पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम करवाएगी। जैथरा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के भाई दो बार मिली थी धमकी, मिली है सरकारी सुरक्षाबता दें कि मृत नूरी के भाई को दो बार धमकी मिल चुकी है। पहली धमकी एफआईआर दर्ज कराने के बाद मिली थी जिसके बाद पीड़ित को सरकारी गनर भी दिए गए थे। इसके साथ ही एक माह पूर्व भी पीड़ित को धमकी मिलने की चर्चा है, पुलिस जांच कर रही है।

● छोटे भाई ने कराया था सपा नेताओं पर कब्जे का मुकदमा, बड़ा भाई भी था वादी

● मंगलवार सुबह मोहल्ला जाटवान में घर के बरामदे में पड़ा मिला अधेड़ का शव

मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

  • धनंजय कुशवाह, एएसपी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks