
एटा,मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के 255 लाभार्थियों को आवास आवंटित करते हुए मंगलवार को उन्हें स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही लखनऊ मुख्यालय पर हुए समारोह का यहां लाइव प्रसारण दिखाया गया। विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने ब्लॉक सहावर के सभागार में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं। सीडीओ सचिन ने ब्लॉक बीडीओ सोरों मनीष सिंह वर्मा द्वारा सोरों के सभागार में लाभार्थियों को आवंटित आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर सीडीओ सचिन ने बताया कि, आवास आवंटन में विकास खण्ड अमांपुर में 24, गंजडुण्डवारा में 20, कासगंज में 82, पटियाली में 08, सहावर में 20, सिढ़पुरा में 55, विकास खण्ड सोरों में 46 सहित कुल 255 पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित कर स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।