जैथरा के क्लीनिक में बुखार पीड़ित बच्चे की मौत, हंगामा

जैथरा के क्लीनिक में बुखार पीड़ित बच्चे की मौत, हंगामा

एटा/जैथरा, । मंगलवार शाम को जैथरा के अपंजीकृत क्लीनिक में बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होने परिजनों ने डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा होने पर चिकित्सक मौके से भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृत बच्चे को देरशाम लेकर घर चले गये।
कसौलिया निवासी बागीश ने बताया कि उनके पांच वर्षीय बेटे कार्तिक को सप्ताहभर से बुखार रहा था। जिसका उपचार उन्होंने जैथरा में अपंजीकृत के यहां कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद डाक्टर ने बच्चे को बोतल लगायी थी। बोतल लगाये जाने के दौरान बच्चे को खून की उल्टी हुई। उसके बाद लगभग शाम छह बजे बच्चे की मौत हो गई। उपचार के दौरान बच्चे की अचानक मौत होने से परिजनों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने क्लीनिक में लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। हंगामा होने पर चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर थाना जैथरा पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। देरशाम परिजन मृत बच्चे को लेकर घर चले गये।

जैथरा में बच्चे के मरने का मामला संज्ञान में है। अलीगंज में महिला का गर्भपात होने की जानकारी नहीं है। दोनों मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
—डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks