स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही , गोपाल हॉस्पीटल किया गया सीज , फर्जी अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

एटा ! जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टॉस्क फोर्स द्वारा लगातार मिल रही फर्जी अस्पतालों व झौलाछाप की शिकायतों के बाद हरकत में आकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम मोहन तिवारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार के नेत्रत्व में आज मगंलवार को बडी कार्यवाही करते हुऐ शिकोहाबाद रोड पर पर गोपाल हॉस्पीटल को सीज किया गया है ! ञातव्य हो कि उक्त हॉस्पीटल की पूर्व में ओ.टी. सील कर नोटिस दिया गया था परन्तु संचालक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को बहुत हल्के में लेकर नोटिस का जबाब भी नहीं दिया गया था ! परिणाम स्वरूप आज उसे सीज किया गया है ! इधर
कार्यवाही के दौरान शिवशक्ति अस्पताल पहले से बंद मिला !
डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि अभियान निरन्तर चलता रहेगा !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks