विहिप नेता राजू आर्य की तबियत बिगड़ी, आगरा में हुए एडमिट

विहिप नेता राजू आर्य की तबियत बिगड़ी, आगरा में हुए एडमिट
एटा। जनपद के युवा कर्मठ, समाजसेवी नेता व प्रदेश अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग और अध्यक्ष ब्रज प्रांत भारतीय गौरक्षा वाहिनी के रंजीत कुमार उर्फ़ राजू आर्य का स्वास्थ्य बीते महीने से काफी खराब स्थिति में है, जिसके कारण राजू आर्य कुछ दिनों से आगरा संजय पैलेस, स्थित जीजी मेडीकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेन्टर के वरिष्ठ फिजीशियन डा. अरिंजय जैन की देखरेख में इलाज चल रहा है।
डॉक्टर का कहना है आर्य जी का स्वास्थ्य पिछले दिनों को देखते हुए फिलहाल ठीक नहीं है, इसलिए जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं हो पाऐंगे। जब आर्य की तबियत के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय गौरक्षा वाहिनी के राकेश सिंह परिहार को सूचना मिली तो उन्होंने बिना देर किए राजू आर्य को फोन करके उनका हालचाल जाना। आर्य ने बताया कि उनकी आँख में इन्फैक्शन एवं मायोस्टेटिस फीवर से है।
वही प्रदीप सिरसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय गौरक्षा वाहिनी के टिंकू सैनी और मनोज ठाकुर राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय गौरक्षा वाहिनी और भारतीय किसान विकास मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष गोपाल बिहारी एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने राजू आर्य को फोन कॉल करके उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल जाना और आर्य के जल्द से जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की। दूसरी ओर जब जनपद में आर्य के चहेतों को जानकारी मिली तो आर्य के क्षेत्रीय मिलने बाले लोगों का तांता लग गया और फोन कॉल करके लोगों ने आर्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द से बहुत जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks