घर पर नौकरी करने के लिए कह कर गया बीएसई का छात्र नहर में कूदा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मारहरा थाना क्षेत्र ग्राम तिलोकपुर निवासी अमित कुमार घर पर दिल्ली नौकरी के लिए जा रहा हूं कहकर गया और लगभग 2:00 बजे नहर में कूद गया
रविवार को अमित कुमार पुत्र लीलाधर निवासी त्रिलोकपुर अपनी पत्नी संगीता से कुछ विवाद हो गया था जिसके चलते बैग में कपड़े रखकर घर यह बात कर निकल गया कि वह दिल्ली नौकरी करने जा रहा है पत्नी संगीता का 5 दिन पहले लगभग 3 लाख रुपए लगाकर अलीगढ़ ऑपरेशन करा कर लौटा था
दोपहर 2:00 बजे के लगभग सूचना पर थाना मिरहची पुलिस हजारा नहर पर पहुंची और वहां लाल रंग का एक बैग और एक पत्र मिला जिसमें पत्र में दो मोबाइल नंबर लिखे थे एक मोबाइल नंबर उसके भाई कप्तान सिंह का था और दूसरा मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बोल रहा था
अमित द्वारा छोड़े गए पत्र में भाई कप्तान सिंह के लिए लिखा था कि पत्नी संगीता को मृत्यु की खबर दे देना और मां का ख्याल रखना उसका रो-रो कर बुरा हाल हो जाएगा अमित के बड़े भाई विश्वनाथ ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी यह परिवार को गुमराह कर चुका है
मिरहची थाना प्रभारी सुभाष सिंह कठेरिया ने अमित की तलाश शुरू कर दी है और शाम तक उसका कुछ पता नहीं लगा है उन्होंने बताया कि सुबह पीएससी के गोताखोरों द्वारा तलाश जारी रखी जाएगी