छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले हत्यारों को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
शहवाज-फैसल के पैर में लगी बुलेट; पुलिस की राइफल छीनकर भाग रहे थे

अंबेडकरनगर।अंबेडकरनगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारी है। रविवार को पुलिस तीनों आरोपियों को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। तभी शहवाज-फैसल पुलिस की राइफल छीनकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने सरेंडर के लिए कहा। मगर, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एनकाउंटर में दोनों को पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाया जा रहा है।
सिपाही से राइफल छीनकर भागे तीनों
अपराधियों के संबंध में पुलिस अफसरों का कहना है कि दोपहर 12 बजे पुलिस तीनों को मेडिकल कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी। रास्ते में एक जगह किसी काम से गाड़ी रोकी गई ती। इस दौरान मौका देखकर शहवाज और फैसल ने एक सिपाही की राइफल छीन ली और भागने लगे। उनके साथ अरवाज भी था।
मगर, वह चिल्लाने पर रुक गया। लेकिन, शहवाज और फैसल नहीं रुके। दोनों आगे जाकर छिप गए। तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। मगर दोनों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों के पैर में गोली लग गई।
पुलिस इलाज के लिए दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची
12वीं में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा गुरुवार को स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस आते समय 3 युवकों की छेड़खानी में छात्रा की जान चली गई। रास्ते में एक बाइक से जा रहे दो युवक उससे छेड़खानी करने लगे। जब लड़की ने विरोध किया, तो युवकों ने उसे थप्पड़ मारा और उसका दुपट्टा खींच लिया।