दिल दहलाने वाला शर्मनाक व हृदयविदारक घटना

अम्बेडकरनगर के थाना हंसवर के अंतर्गत स्कूल से साइकिल से घर जा रही छात्रा का दुपट्टा बाइक सवार युवकों ने खींचा. दुपट्टा खीचने से सड़क पर गिरी पड़ी छात्रा. पीछे से आई बाइक सिर पर चढ़ने से छात्रा की मौके पर हुई दर्दनाक मौत. वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल. शोहदों पर नकेल कसने में नाकाम पुलिस।
सोशलमीडिया पर वायरल हो रहे
वीडियो की सत्यता जानने के लिए न्यूज़77 के यूपी क्राइम रिपोर्टर अरुण कुमार शुक्ला ने एसपी अम्बेडकर नगर से
फ़ोन पर इस प्रकरण में जानकरी की तो उन्होंने वारदात को सही बताया की यह वारदात थाना हंसवर क्षेत्र की है क्राइम रिपोर्टर
द्वारा शोहदों पर कार्यवाही के संबंध में जानकरी की तो उन्होंने
बताया कि शोहदों पर आई पी सी (भारतीय दंड विधान)की धारा 304A (लापरवाही पूर्वक मृतु कारित करना) धारा 279(लोक मार्ग पर लापरवाही पूर्वक मोटर यान चलाना )धारा 354 (किसी स्त्री की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर आपराधिक हमला ) की धाराओं में अभियोग
पंजीकृत किया गया है।