चाकू से हमला करने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त चाकू सहित किया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त चाकू सहित किया गिरफ्तार।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मुअस– 702/23 धारा 307 भादवि* में वांछित चल रहे अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर, श्याम नगर कालौनी थाना कोतवाली नगर एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. शिवम पुत्र सर्वेश निवासी श्याम नगर थाना को0 नगर एटा।

बरामदगी

  1. एक चाकू (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
  2. उ0नि0 श्री संजय सिंह
  3. का0 गौरव कुमार
  4. का0 दीपक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks